हरियाणा में ईद-उल-जुहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी की तारीख बदलने को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। नूंह से कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद ने हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को पत्र लिखकर 27 मई 2026 की बजाय 28 मई 2026 को अवकाश घोषित करने की मांग की है।

आफताब अहमद ने इसको लेकर अपने X अकाउंट से एक पोस्ट भी की है। जिस पर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव से बातचीत कर मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने दावा किया कि चांद दिखने की पुष्टि और अधिकृत हिलाल कमेटी के फैसले के बाद ईद-उल-जुहा 28 मई को मनाई जाएगी।

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार भी 27 मई की जगह 28 मई 2026 को ईद की छुट्टी घोषित कर चुकी है। ऐसे में हरियाणा सरकार को भी राज्य में अवकाश की तारीख बदलनी चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!