हरियाणा में गर्मी लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बन रही है। आज (गुरुवार को) भी समूचे प्रदेश में हीटवेव का ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सिरसा में 46.2°C, भिवानी में 46.0°C, अंबाला में 45.8°C, नारनौल में 45.6°C और हिसार में 45.4°C तापमान दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो रोहतक में सबसे कम 23.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!