हरियाणा के Nuh जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गांव की 20 वर्षीय युवती ने कथित गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने युवती के साथ रेप करने के बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मांडी खेड़ा के अल आफिया अस्पताल में रखवाया है।

पीड़िता के पिता ने बिछौर थाने में दी शिकायत में बताया कि 18 मई की रात वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के तीन-चार युवक घर में घुस आए। आरोप है कि उस समय उनकी बेटी कमरे में अकेली सो रही थी। युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घटना के दौरान युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा। युवती को किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद युवती काफी मानसिक तनाव में रहने लगी थी। आखिरकार उसने परिवार को पूरी बात बताई। बदनामी के डर और लगातार मानसिक दबाव के चलते युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवती की मौत हो गई।

Haryana Police के बिछौर थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में दो युवकों के नाम दिए गए हैं, जबकि दो-तीन अन्य युवकों का भी जिक्र किया गया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर रही है और पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!