हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के राज्य सदस्य श्री विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने हरियाणा सरकार द्वारा वैट (VAT) के लंबित मामलों के लिए “एकमुश्त निपटान योजना” को पुनः लागू करने एवं व्यापारियों को बड़ी राहत देने वाले निर्णय का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
श्री विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा व्यापारी मंडल द्वारा लंबे समय से व्यापारियों के हित में यह मांग लगातार उठाई जा रही थी। इसी विषय को लेकर दिनांक 3 फरवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को विस्तृत पत्र एवं प्रतिवेदन भेजा गया था, जिसमें वैट के लंबित मामलों के लिए एकमुश्त निपटान योजना को पुनः तीसरी बार लागू करने तथा बकाया राशि की कोई सीमा निर्धारित न करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई थी। इसी संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर वैट के लंबित मामलों के एकमुश्त निपटान हेतु योजना को तीसरी बार लागू करने तथा बकाया राशि की सीमा निर्धारित न करने का अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री जी ने व्यापारी समाज की भावनाओं एवं समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए कैबिनेट बैठक में इस मांग को स्वीकार कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित इस योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ किया जाएगा, 1 लाख रुपये से अधिक बकाया पर कर में 70% तक की छूट दी जाएगी तथा ब्याज एवं जुर्माने में 100% माफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथा उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारियों को राहत मिलेगी तथा वर्षों से लंबित मामलों का समाधान संभव हो सकेगा। सरकार के इस कदम से व्यापार जगत में विश्वास बढ़ेगा और व्यापारी वर्ग को अनावश्यक कानूनी एवं आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
हरियाणा व्यापारी मंडल ने इस निर्णय को व्यापारी हित में अत्यंत सकारात्मक एवं स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी सदैव व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील रहे हैं।
श्री विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा व्यापारी मंडल भविष्य में भी व्यापारी हितों एवं अधिकारों की आवाज़ मजबूती से उठाता रहेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त पत्र में यह भी मांग की गई थी कि योजना को सरल, पारदर्शी एवं विवाद-मुक्त बनाया जाए ताकि लंबित अपीलों एवं विभागीय मामलों का समाधान हो सके और व्यापारियों को वर्षों पुराने विवादों से राहत मिल सके।
अंत में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, हरियाणा सरकार एवं संबंधित विभाग का व्यापारी समाज की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह निर्णय व्यापारी हित में सरकार की सकारात्मक सोच एवं संवेदनशीलता का प्रमाण है।
विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा व्यापारी मंडल
राज्य सदस्य – हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड – हरियाणा सरकार
