पुरुषोत्तम मास के पावन महीने में बंसल परिवार द्वारा शिवाजी कॉलोनी सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्री मद भागवत कथा के दूसरे दिन भगवान परीक्षित के जन्म का बहुत मनमोहक प्रसंग हुआ व्यास पीठ से महामंडलेश्वर श्री विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज के मुखारविंद से भक्तों को सुनाया इसमें इसमें महामंडलेश्वर जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा से माता उत्तरा के गर्भ में परीक्षित जी की रक्षा हुई परीक्षित जी बचपन से ही धर्म प्रिय,भक्तिमय और प्रजा हितैषी थे भगवान परीक्षित के जन्म पर भजन- कीर्तन का आनंद प्राप्त हुआ इस अवसर पर काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित हो कर पुण्य के भागी बने कथा के उपरांत आरती और प्रसाद का वितरण किया गया
इस अवसर पर महामण्डलेश्वर बाबा कपिल पुरी जी महाराज, महामण्डलेश्वर बाबा कर्ण पुरी जी महाराज, बाबा सुखा शाह जी, मनमोहक गोयल जी (पूर्व मेयर नगर निगम ) गंगा बिशन जी, गोबिंद राम सिंगल, डॉ राजेन्द्र गोयल मनमोहन कथुरिया वरिष्ठ पत्रकार पंजाब केसरी, सुभाष तायल,अजय जैन, सुरेंद्र अग्रवाल बल्ली, रमेश रोहिल्ला, नीरज बंसल और काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे


