रोहतक पुलिस की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से 90 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि. सज्जन के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ एवम पीओ स्टाफ की टीम बीडीएस स्कुल गाव निन्दाना के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की निन्दाना निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये निन्दाना से फरमाणा मोड पर खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सोनु पुत्र चांद निवासी निन्दाना के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास 90 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 151/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
