रोहतक जिले के ब्लॉक कलानौर के गांव खैरड़ी के पास 152डी के नजदीक एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया है।
रोहतक में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के दोनों हाथ गायब मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।
कलानौर थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया है। मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। मृतका की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद ही होगा।
