हरियाणा के National Institute of Technology Kurukshetra से सोमवार सुबह एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, संस्थान के हॉस्टल नंबर-4 की मेस में काम करने वाले कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी कौशल के रूप में हुई है, जो मेस में रोटी बनाने का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। कर्मचारियों और छात्रों ने मेस के पीछे बने हिस्से में उसका शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत संस्थान प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कौशल पिछले कुछ समय से मेस में कार्यरत था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

2 महीने में 5वां आत्महत्या का मामला

जानकारी के मुताबिक, NIT कुरुक्षेत्र में लगातार सामने आ रहे आत्महत्या के मामलों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते करीब दो महीनों के दौरान चार छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। अब मेस कर्मचारी की मौत के बाद संस्थान का माहौल फिर से तनावपूर्ण हो गया है।

छात्रों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही। लगातार हो रही घटनाओं के कारण कैंपस में मानसिक दबाव और माहौल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि संस्थान प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!