पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र में बर्फ बेचने वाले एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में बुजुर्ग बर्फ की सिल्ली के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर लोगों ने आरोप लगाया कि वह बर्फ पर पेशाब कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डेढ़ मिनट के वीडियो में क्या दिखा

वायरल वीडियो में रायपुर रानी कस्बे में स्थित यास्मीन टैक्सटाइल्स के पास एक बुजुर्ग कुर्सी पर बैठा दिखाई देता है। कुछ देर बाद वह उठकर बर्फ की सिल्ली के पीछे जाता है। आरोप है कि वहां उसने पेशाब किया। इसके बाद वह पानी के डिब्बे से हाथ साफ करता दिखाई देता है और फिर वापस कुर्सी पर बैठ जाता है। वीडियो के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी आसपास घूमता नजर आता है।

हिंदू जागरण मंच ने दी शिकायत

हिंदू जागरण मंच के सह संयोजक सुरेंद्र वर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि इस घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रिकॉर्ड में बुजुर्ग का नाम मोलाराम और पिता का नाम फकीरिया राम दर्ज है, जबकि वह खुद को मुस्लिम बताता है। कुछ संगठनों ने उसका असली नाम मोलू खान होने का दावा किया है।

पुलिस ने लिए सैंपल, जांच जारी

रायपुर रानी थाना पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 271, 274 और 275 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने फूड एंड सप्लाई विभाग, हेल्थ विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग से भी रिपोर्ट मांगी थी, हालांकि संबंधित विभागों ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया।

इसके बाद क्राइम सीन टीम ने मौके से मिट्टी और स्वैब के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए FSL भेजे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

आरोपी ने आरोपों से किया इनकार

वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग का कहना है कि वह पेशाब नहीं कर रहा था, बल्कि अपना नाड़ा ठीक कर रहा था। उसने कहा कि उनके धर्म में नाड़ा छूने के बाद हाथ धोने की परंपरा है, इसलिए उसने हाथ साफ किए थे। आरोपी ने कहा कि किसी की भावनाएं आहत करने का उनका कोई इरादा नहीं था और कुछ लोग मामले को बेवजह बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!