हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुरुष कॉन्स्टेबल (GD) और पुरुष कॉन्स्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत की जा रही है।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को जारी शॉर्टलिस्ट नोटिस के क्रम में चयनित अभ्यर्थियों के PMT अगले 7 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। यह टेस्ट 11 मई से 18 मई 2026 तक होंगे। उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार तय तिथि और शिफ्ट में रिपोर्ट करना होगा।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है।
HSSC ने कहा है कि सभी अभ्यर्थी अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
