रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का 19वां दीक्षांत समारोह नवंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। समारोह की सटीक तारीख व समय यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी, ताकि डिग्री पाने वाले स्टूडेंट को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े|

एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि के अनुसार प्रत्येक अवार्डी को दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। यह पंजीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और 14 नवंबर तक चलेगी। बिना पंजीकरण किए कोई भी अवार्डी समारोह में भाग नहीं ले सकेगा।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि के अनुसार यूनिवर्सिटी शिक्षण विभागों (यूटीडी), एमडीयू और एमडीयू- सीपीएएस, गुरुग्राम के वे स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी, जिन्होंने मई-जून 2025 की परीक्षाओं में पूर्ण श्रेणी में उत्तीर्णता प्राप्त की, इस दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करेंगे। पीएचडी की उपाधि उन शोधार्थियों को दी जाएगी, जिनकी अधिसूचना 26 दिसंबर 2023 के बाद व 30 सितंबर 2025 से पहले जारी की गई है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि के अनुसार स्टूडेंट नियमित रूप से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जानकारी देखते रहें, क्योंकि पूर्वाभ्यास की तिथि, समारोह का समय और परिधान संहिता (ड्रेस कोड) जैसी महत्वपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!