गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व पांच नवंबर को पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ हर साल की तरह मनाया जाएगा। इस संबंध में 4/11/2025 को महान नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी समूह साध संगत के सहयोग से 557वां प्रकाश पर्व व नगर कीर्तन की आयोजन किया जा रहा है । मीडिया से बातचीत में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व में सीनियर सदस्य रहे सरदार हर हरभजन सिंह राठौर ने बताया कि HSGMC हल्का एक्ज़ेक्यूटिव मेम्बर सरदार करनैल सिंह निम्नाबाद की अगुवाई में 12/10/2025 को रोहतक की संगत की साथ मीटिंग कर 4/11/2025 को नगर कीर्तन व 5/11/2025 को 557वां प्रकाश पर्व फ़ैसला किया गया था । साथ में सरदार हरभजन सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 4/11/2025 को रोहतक शहर के मुख्य बाज़ारो से एक विशाल नगर कीर्तन निकाला जायेगा । नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अगुवाई में होगी । गुरुद्वारा बंगला साहिब से सुबह 10 बजे महान नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) निकाली जायेगी । जिसका रूट गुरुद्वारा बंगला साहिब से नगर कीर्तन शुरू होकर माता दरवाज़ा से होते हुए गुरुद्वारा टिकना साहिब,दुर्गा भवन , भिवानी स्टैंड से रेलवे रोड की और रेलवे स्टेशन अग्रसेन चौक से होता हुया, झज्जर रोड से संतमई चौक से गोहना अड्डा की और जाएगा ।गोहना अड्डा आउटर क़िला रोड से पहड़ा मोहल्ला, सालारा मोहल्ला होते हुए । मातादरवाज़ा चौक से सायं 7 बजे के क़रीब गुरुद्वारा बांग्ला साहिब रोहतक में वापसी होगी।जिसमें हज़ारो की तादाद में प्रदेश भर संगत हिस्सा लेती है । इसमें घोड़े,और करतब दिखाने वाली गतका पर्टिया , निहंग सिंह ,नगर कीर्तन की शोभा के लिए बस पालकी, मिलट्री बैंड , घुड़सवार आदि शामिल होंगे।इसके साथ ही अगले दिन 5/11/2025 को श्री गुरु नानक देव जी के 557वां प्रकाश पर्व इतिहासिक स्थान 9वी पातशाही गुरु तेग बहादुर जी गुरुद्वारा बंगला साहिब जींद रोड रोहतक में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा जिसमें उच्च कोटि के कीर्तन रागी जत्थे जिसने विशेष तोर पर सरदार गुरचरण सिंह कनाडा से पहुँच कर गुरु की ग़ुरबानी गायन करके संगतो को निहाल करेंगे । आप सभी संगतो से व रोहतक वसीयो से आग्रह किया जाता है कि वो महान नगर कीर्तन , गुरु नानक देव जी के 557वां प्रकाश पर्व में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!