हरियाणा के कैथल में दो दिन पहले मां के बॉयफ्रेंड की हत्या करने की कहानी सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव मानस निवासी महिला के बेटे अमन व उसके दोस्त विजय उर्फ विक्की के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि विजय ने अमन को फोन कर कहा कि तेरी मां किसी के साथ कमरे में है। यह सुनकर अमर बाजार से पेंचकस खरीदकर लाया और मां के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी।

आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस वारदात में प्रयुक्त पेंचकस, बाइक बरामद करने की कोशिश करेगी।

वहीं, इस पूरी वारदात में महिला की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है, क्योंकि मृतक के परिवार का आरोप है कि महिला ने साजिश रचकर युवक को मिलने बुलाया था।

इस बारे में DSP बीर भान ने बताया कि ​​​एक आरोपी महिला पूनम भी खड़ी दिखाई दी, जो युवक के साथ थी। फिलहाल, पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी गांव मानस के अमन तथा विजय उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!