हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद मंगलवार (30 सितंबर) को सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर के बहादुरगढ़ में बारिश हो रही है। सुबह चरखी दादरी और भिवानी में भी बूंदाबादी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने दोपहर करीब 3 बजे तक 5 जिलों, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर और सोनीपत में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 8 जिलों, नूंह, पलवल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, पानीपत और करनाल में भी हल्की बारिश हो सकती है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 2 अक्टूबर तक हरियाणा में 6 से 8 जिलों में ही बारिश के आसार हैं। मगर, 3 अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
उन्होंने आगे बताया- अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में दक्षिण हरियाणा के जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। उधर, कृषि विभाग के SDO डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को 62 एमएम बारिश हुई।
तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, कनीना, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, खरखौदा और सोनीपत क्षेत्रों में है।
फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, हथीन, नूंह, पलवल, तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, बाढड़ा, लोहारू, चरखी दादरी, बावल, रेवाड़ी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, महम, गोहाना, इसराना और पानीपत क्षेत्रों में है।
सोमवार को हरियाणा के चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन करनाल में ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। कुछ जिलों में बादल जरूर छाए रहे। सोमवार को पलवल में सबसे ज्यादा 36.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मेवात (नूंह) में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान की बात की जाए, तो नारनौल की रात सबसे ठंडी रही।नारनौल में 23 डिग्री तापमान दर्ज किया
फरीदाबाद में भी झमाझम बारिश
झज्जर में भी बूंदाबांदी शुरू
बहादुरगढ़ में बारिश तेज हुई
सोनीपत में अचानक तेज बारिश
चरखी दादरी में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
रोहतक मे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
