डोभ गांव के बहुचर्चित मगन सुसाइड केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी एवं मृतक की पत्नी दिव्या के खिलाफ 164 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें दिव्या व कांस्टेबल दीपक की बैंक स्टेटमेंट को अहम सबूत के तौर पर पेश किया गया है। बताया गया है कि दिव्या ने पति मगन पर दबाव बनाकर 1.96 लाख रुपये लिए और आरोपी महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल दीपक के खाते में चार बार में 1.96 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। अब पुलिस आरोपी दीपक के खिलाफ जांच पूरी करके सह आरोप पत्र दाखिल करेगी।
दीपक को हाई कोर्ट से मिली राहत मगन सुसाइड केस में आरोपी बनाए गए दीपक की जमानत याचिका पर कल यानि 4 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें उसकी जमानत को जारी रखा गया है। दीपक की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है, जबकि दीपक जांच में 2 बार शामिल हो चुका है। दीपक पहले ही पुलिस को दिए बयान में दिव्या को बार डांसर बता चुका है, जिसे वह पैसे देता था।
दिव्या की 22 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेशी हुई थी और आज भी वीसी के माध्यम से ही पेशी हुई। लेकिन अब पुलिस ने चालान पेश कर दिया है। चालान मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई स्पष्ट हो जाएगी। वहीं, मामला अब सेशन कोर्ट के ट्रायल में चला गया, जिसमें 19 सितंबर को सुनवाई होगी।
