रोहतक, 4 सितंबर: मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने कहा है किकहा है कि भारत की असली पहचान इसकी धर्म और संस्कृति है। हमारी परंपराएं और सभ्यता हमें विश्व में अलग स्थान दिलाती हैं। वे मॉडल टाउन स्थित डबल पार्क में आयोजित गणेश उत्सव में मुख्यअतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उनका स्वागत भगवान परशुराम समिति के अध्यक्ष महेश भारद्वाज, समाज सेवी मंजुल पालीवाल, डॉ पवन शर्मा ने किया।
इस मौके पर गजेंद्र फौगाट ने कहा कि गणेश उत्सव जैसे धार्मिक पर्व समाज को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोडऩे और संस्कारों को जीवंत बनाए रखने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पे मनाने के साथ साथ प्रदेश के सभी धार्मिक महात्माओं की जयंतिया समारोह मना रही है। इस कड़ी में कबीर जयंती,धन्ना भगत जयंती,गुरु पर्व व अन्य जयंतियां मनाई जा रही हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई दी और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण तैयार करते हैं। समाज मे 36 बिरादरी के भाईचारे को ये उत्सव ही मजबूत करते हैं।
इस मौके पर गणेश उत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों राकेश वर्मा, आदिश जैन महेश भारद्वाज, सुनील अग्रवाल, संजय मलिक सौरभ मदन और पवन वशिष्ट ने स्मृति चिन्ह भेंट करके गजेंन्द्र फौगाट का आभार व्यक्त किया।
——0000000000—–

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!