नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि आज पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर की गरिमामयी उपस्थिति में नगर निगम के सभी निर्वाचित और मनोनीत पार्षदों के साथ कैनाल रेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित कर सभी पार्षदों के साथ रोहतक शहर के विकास पर आगामी कार्यवाही बारे विस्तृत चर्चा की गई। नगर निगम की तरफ से रोहतक शहर के विकास के लिए पिछली सदन की बैठक में सभी वार्डाे के लिए 25 करोड़ के टेंडर लगवाकर विकास कार्य करवाने बारे प्रस्ताव पास किया गया था जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी है।
बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने मुख्यतः शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की गई, जिस बारे कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्डाे में सफाई व्यवस्था को सुधारने और अपने-अपने वार्ड के नागरिको को सफाई के लिए जागरूक करने में नगर निगम का सहयोग करें। सभी वार्ड पार्षद अपने वार्ड की सड़को और गलियों बड़े रैंप और चबूतरो से किउ गए, अतिक्रमण को चिह्नित कर, नगर निगम के अधिकारियो के माध्यम से हटवाये ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि जल्द ही सभी पार्षदों के नाम के बोर्ड नगर निगम द्वारा लगवाये जायेंगें।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक शहर को ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025’’ में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करें तथा अन्य व्यक्तियो की भी इस अभियान में जोड़े। रोहतक शहर आपका अपन शहर है तथा इसको स्वच्छ रखना आपकी भी जिम्मेदारी है। बैठक में सभी पार्षदों की तरफ से शहरी एरिया में चल रही डेरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के बारे अवगत करवया गया, जिस बारे सभी पार्षदों को आश्वासन दिया है कि इस बारे नगर निगम के अधिकारियों के साथ कार्यवाही करने पर जल्द ही चर्चा कर, डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा।
