बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह वृंदावन में मशहूर संत स्वामी प्रेमानंद के आश्रम में पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें सिंगर बादशाह अपने सहयोगी के साथ स्वामी प्रेमानंद के सामने घुटनों पर बैठे हैं।

इस दौरान बादशाह एकटक संत को निहारते रहे, जबकि उनकी ओर से सहयोगी ने मन की दुविधा संत के सामने रखी। पूरे समय बादशाह शांत मुद्रा में बैठे दिखे और संत की बात को एकाग्र होकर सुनते रहे।

बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य सिंह सिसौदिया है और उनकी जड़ें हरियाणा के करनाल जिले के गांव उचाना से जुड़ी हैं। बादशाह के गानों में उनका हरियाणा प्रेम झलकता है। हिट गीत बावला में उन्होंने झज्जर के गांव डावला का जिक्र किया है।

गाने के बोल हैं- झाझर ते परे नै इक रैया डावला, मेरे पिता ने जुल्म करया वर ढूंढा बावला। इस गाने को लेकर बादशाह कानूनी पचड़े में भी फंसे हैं। करनाल के कॉमर्शियल कोर्ट में केस लंबित है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!