रोहतक में महावीर पार्क के आगे एक गाड़ी ने बाइक सवार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन-चार बच्चों 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर आर्य नगर थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि गाड़ी मालिक का बेटा माइक का बटन ऑन करने के लिए गया था। जिस पर उसने गाड़ी की चाबी को ऑन कर दिया। अचानक रेस पर पैर रखे जाने से गाड़ी बेकाबू होकर बच्चों और लोगों पर चढ़ गई।

