हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को कॉल और वॉट्सऐप पर मैसेज कर धमकी दी गई है। उन्हें एक विदेशी नंबर से मैसेज आया, जिसमें सिंगर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सिंगर की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
सिंगर मनकीरत औलख को जो मैसेज आया है, वह पंजाबी में है। इसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया, चाहे तेरी पत्नी हो या चाहे तेरा बच्चा हो, हमे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बेटा तेरा नंबर लगाना है। यह न समझना कि तुझे कोई धमकी में कोई मजाक किया गया है। नंबर लगाना है बेटे, देख कैसे लगता है। देखते चल बेटे, अब तेरे साथ क्या-क्या होता है।
उधर, इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है।
