हरियाणा के सभी टोल प्लाजा में 3 हजार रुपए में सालाना पास की बुकिंग शुरू हो गई है। यह फायदा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से चलाए जा रहे टोल प्लाजा पर मिलेगी। इस पास पर लोग 200 ट्रिप कर सकेंगे।
हालांकि इसकी मियाद एक साल की ही होगी। अगर ट्रिप पूरी न भी हुईं तो यह पास खुद ब खुद खत्म हो जाएगा। हिसार में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की मध्यरात्रि से यह योजना पूरे देश में लागू हो रही है। इसके लिए हरियाणा में NHAI के चलाए जा रहे 35 टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट भी शुरू कर दी गई है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने कहा-

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की तरफ से सभी जिला प्रशासन को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। योजना में कोई रुकावट या परेशानी न आए, इसके लिए हरियाणा पुलिस से सुरक्षा भी मांगी गई है।
वार्षिक पास बनवाने के लिए अलग से फास्टेग नहीं बनवाना होगा बल्कि जो फास्टैग लोगों ने लगा रखा है उसे ही रिचार्ज कराना होगा। रिजार्ज राजमार्ग एप, एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय के पोर्टल आदि की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।
इसके लिए अलग से भी एक लिंक उपलब्ध कराने की बात चल रही है। यह पास पूरी तरह निजी वाहनों यानी कारों, जीप और वैन के लिए मान्य होगा। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर संचालित खेड़कीदौला टोल प्लाजा के प्रबंधक कृपाल सिंह कहते हैं कि उसी फास्टैग पर वार्षिक पास की सुविधा हासिल होगी जो ब्लैक लिस्टेड नहीं है।
पास किसी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। अगर इसे किसी दूसरे वाहन में इस्तेमाल करने का प्रयास करेंगे तो यह डिएक्टिवेट हो जाएगा। वार्षिक पास बनवाना अनिवार्य नहीं है। आज रात 12 बजे के बाद से सुविधा शुरू हो जाएगी।
