रोहतक, 13 अगस्त : 79 वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का स्थानीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। अंतिम पूर्वाभ्यास में हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज करतब समारोह के मुख्य आकर्षक रहे। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब ङ्क्षसह सैनी राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने राष्टï्रीय ध्वजारोहण करने के उपरांत परेड कमांडर एएसपी फैसल खान के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक वाई पूर्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणियां, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार आदि भी मौजूद रहे। हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी के बैंड की मधुर स्वर लहरियों के बीच परेड में शामिल विभिन्न 11 टुकडियां परेड कमाण्डर ए.एस.पी फैसल खान के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट निकालते हुए मुख्य मंच के सामने से सलामी देते हुए गुजरी। इन टुकडिय़ों की सलामी उपायुक्त धर्मेंद्र ङ्क्षसह ने ली।

परेड कमांडर एएसपी फैसल खान के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट निकाला गया :-
मार्च पास्ट में शामिल परेड की टुकडिय़ों में पहली टुकड़ी हरियाणा पुलिस (महिला) का नेतृत्व पीएसआई ज्योति, दूसरी टुकड़ी हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी (महिला) का नेतृत्व एसआई प्रोमिला देवी, तीसरी टुकड़ी हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी (पुरूष) का नेतृत्व पीएसआई राहुल, चौथी टुकडी हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी (पुरूष) का नेतृत्व एएसआई रजनीश, पांचवीं टुकड़ी हरियाणा पुलिस (पुरूष) का नेतृत्व पीएसआई सत्यदेव, एनसीसी ब्वॉयज का नेतृत्व अंडर ऑफिसर निखिल, एनसीसी गल्र्स का नेतृत्व कैडेट निकिता, बाबा मस्तनाथ सैनिक स्कूल जूनियर ब्वॉयज का नेतृत्व कैडेट अभि, बाबा मस्तनाथ सैनिक स्कूल जूनियर गल्र्स का नेतृत्सव कैडेट जिव्या, भारत स्काउट गाईड ब्वॉयज का नेतृत्व कृश आर्य एवं भारत स्काउट गाईड गल्र्स का नेतृत्व महेन्दी ने किया।

हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी के जवानों ने हथियार ड्रिल का किया भव्य प्रदर्शन :-
समारोह की अगली कड़ी में हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी की महिला प्लाटुन द्वारा भव्य हथियार ड्रिल का प्रदर्शन करते हुए भव्य फोर्मेशन बनाई। इसके बाद यूएसी / स्वैट की टीम ने मार्शल आर्टस का बखूबी प्रदर्शन किया। हरियाणा पुलिस के जवानों ने विभिन्न योगासनों का भव्य प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी की 410 महिला रंगरूटों ने सामूहिक शारीरिक अभ्यास में समन्वय के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा अंत में इस टुकड़ी द्वारा अशोक चक्र सहित भारतीय मानचित्र की फोर्मेशन भी मैदान में बनाई। दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से इन रंगरूटों का हौसला बढ़ाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ऑप्रेशन सिंदूर के अलावा प्राचीन समृद्घ संस्कृति से ओतप्रोत रही प्रस्तुतियां :-
इसके उपरांत गुरुकुल लाढ़ौत के 77 विद्यार्थियों ने संगीत की धुन पर भव्य मलखम्भ व सामूहिक योगासन का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पठानिया पब्लिक स्कूल के 107 विद्यार्थी ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति के दौरान पहलगाम आतंकी हमला से लेकर आप्रेशन सिंदूर का सजीव चित्रण किया। संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के 120 विद्यार्थियों ने भव्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश दिया। जैड ग्लोबल स्कूल के 112 विद्यार्थियों ने धर्मों का संगम प्रस्तुति के तहत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धाओं के योगदान का प्रदर्शन किया। आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के 87 विद्यार्थियों ने संस्कृति के रंग-एकता के संग के तहत विभिन्न प्रदेशों की समृद्ध संस्कृतियों पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत किए। स्थानीय हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 228 छात्राओं ने हरियाणवी गीत भारत के कौणे-कौणे में धूम मची हरियाणे की प्रस्तुति पर हरियाणा के प्रसिद्ध त्योहारों प्रदेश की प्राचीन वेशभूषा व रहन-सहन का चित्रण किया। मॉडल स्कूल के 152 विद्यार्थियों ने वाद्य यंत्रों के वादन के साथ बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरी।

हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी के जवानों ने मोटर साइकिलों पर दिखाए हैरतअंगेज करतब :-
इसके उपरांत हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। पुलिस के जवानों ने डॉग स्कवैड के साथ प्रस्तुति दी, जिसमें स्वान दस्ते के साथ प्रशिक्षित चार्ली, हैरी, स्टुअर्ट व शेरू आदि ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान के अलावा आग के गोले इत्यादि से निकलने के हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके उपरांत हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी के मोटर साइकिल दस्ते द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दस्ते ने मोटर साइकिलों पर सवार होकर अनेक आश्चर्यचकित करने वाले करतब दिखाए। मोटर साइकिलों की क्रॉसिंग इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। अंतिम पूर्वाभ्यास का समापन मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रगान से हुआ। मंच का संचालन मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फौगाट ने किया। प्राध्यापक रितु नांदल ने विद्यार्थियों के शारीरिक अभ्यास का वर्णन प्रस्तुत किया।

अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के उपरांत की गई समीक्षा :-
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के उपरांत स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभागी टीमों के प्रभारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी प्रतिभागियों का उत्साह व जोश बरकरार रहे। सभी प्रतिभागी बेहतर समन्वय के साथ प्रस्तुतियां दें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच गैप का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा सामूहिक शारीरिक अभ्यास व अन्य गतिविधियों के दौरान भी यह सुनिश्चित किया जाए कि इन गतिविधियों के मध्य गैप न रहे। सभी प्रतिभागी प्रस्तुति के दौरान पूरी स्टेज को कवर करें।
ये रहे उपस्थित :-
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक वाई पूर्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एएसपी शशी शेखर, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग, नगराधीश अंकित कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, तहसीलदार गुलाब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजबाला के अलावा अन्य संंबंधित विभागों के उच्चाधिकारी तथा सांस्कृतिक टीमों के प्रभारी व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!