हरियाणा में आज (8 अगस्त) से रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर दोपहर 12 बजे से महिलाएं हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 9 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ उनके 15 साल तक के बच्चों की भी टिकट नहीं लगेगी।
सरकार का कहना है कि महिलाएं बसों में राज्य के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली भी जा सकेंगी। बस पकड़ने में महिलाओं को कोई दिक्कत न आए, इसलिए सभी जिलों के बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे ने रक्षाबंधन को देखते हुए 2 स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। दोनों ट्रेन हरियाणा होकर राजस्थान और महाराष्ट्र जाएंगी।
