हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश होगी। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

मौसम विभाग की मानें तो पलवल और नूंह में ही ज्यादा बारिश होगी जबकि बाकी बचे 13 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।

वहीं, 7 जिलों- जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।

इसके अलावा IMD के पूर्वानुमान की मानें तो 10 अगस्त के बाद से फिर से मौसम करवट लेगा, इस दौरान एकबार फिर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है।

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 627.3 एमएम दर्ज की गई है,जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 151 एमएम और जींद में 155.9 एमएम बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा अब तक चार जिलों यमुनानगर, रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़ में ही 400 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिसे सामान्य बारिश कहा जा सकता है। सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, करनाल, कैथल, जींद, फरीदाबाद और अंबाला में सामान्य से कम बारिश हुई है।

मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार हैं। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी में बारिश की संभावना नहीं है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!