HSSC के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी CET परीक्षा में शामिल हुए हैं।

रोहतक स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बार लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि पहले यह औसत 50-60 प्रतिशत रहता था।

श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के चार जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर अभ्यर्थियों और अभिभावकों से संवाद किया, और सभी व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से पूरे प्रदेश में परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है, और यह प्रयास हरियाणा की एकजुटता को दर्शाता है।

उन्होंने रोहतक को लेकर फैलाए जा रहे भ्रमों को खारिज करते हुए कहा कि रोहतक भी हरियाणा का अभिन्न हिस्सा है और यहां परीक्षा आयोजित होना गौरव का विषय है।

भविष्य में भी रोहतक में इसी तरह परीक्षाएं करवाई जाएंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!