रोहतक जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप सहम उठेंगे। यहां अर्ध जले शरीर के टुकड़े मिले हैं। बता दें कि पीजीआई रोहतक फोर्थ क्लास के क्वाटर के पीछे रोहतक से दिल्ली रेलवे लाइन पर देर शाम को पुलिस को अर्ध जले शरीर के टुकड़े मिले है। किसी ने हत्या कर यहां पर हाथ और शरीर के कुछ अंग फेंके हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अर्ध जले टुकड़ों को कब्जे में ले लिया है। 

बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाले बच्चों ने सबसे पहले यह अर्ध जले मानव अंग देखे, उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। GRP पुलिस ने बताया कि अभी इसकी जांच कर रहे है। ऐसा प्रतीत हो रहा कि यह किसी महिला के अर्ध जले अंग है। कोई केमिकल डाल कर इन अंगों को यहां जलाया गया है। पुलिस को हाथ और पेट के कुछ अंग मौके से मिले है। यहां किसी प्रकार की राख या जली हुई लकड़ी नहीं मिली है। पुलिस आगामी कार्यवाही में जुटी हुई है

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है। जिस प्रकार के शरीर के टुकड़ों को काटा गया है, उससे प्रतीत हो रहा है कि किसी को शरीर के अंगों की पूरी जानकारी होगी। बड़ी ही सफाई के साथ अंगों को काटकर जलाया हुआ है। पोस्टमॉर्टम हाउस के पीछे की तरफ शरीर के टुकड़े मिलने से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!