रोहतक के गांव सांघी के पास चिड़ी रोड पर ड्रेन नंबर 8 में तेज रफ्तार कार देर रात को बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के दौरान 4 लोगों को ड्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पांचवां व्यक्ति नहीं मिला। देर रात तक पुलिस टीम व्यक्ति की तलाश करती रही।

ड्रेन में डूबे हुए व्यक्ति की पहचान फतेहाबाद निवासी बलबीर के रूप में हुई, जबकि उसके साथ कार में दीपक, धर्मेंद्र, मोहित व संजीव भी थे। कार मोहित की बताई जा रही है, जिसे मोहित ही चला रहा था। कार में मोहित व धर्मेंद्र आगे बैठे हुए थे, जबकि दीपक, संजीव व बलबीर पीछे बैठे हुए थे। कार तेज रफ्तार के कारण बेकाबू होकर अचानक नहर में पलट गई।

ड्रेन नंबर 8 में डूबा व्यक्ति बलबीर फतेहाबाद का रहने वाला है, जिसके एक 15 साल का लड़का भी है। वह किसी काम से यहां आया था। वहीं, मोहित की हलवाई की दुकान बताई जा रही है, जिसके पास संजीव व दीपक काम करते थे और धर्मेंद्र उसका दोस्त था। पांचों कार में सवार होकर जा रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ।

ड्रेन नंबर 8 में सुबह से लेकर देर रात तक एनडीआरएफ की टीम बलबीर की तलाश करती रही, लेकिन बलबीर का कुछ पता नहीं चला। पुलिस टीम भी व्यक्ति की तलाश में पूरा दिन लगी रही। वहीं, बलबीर के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ तलाश करते रहे।

सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एक कार बेकाबू होकर ड्रेन नंबर 8 में पलटने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार में 5 लोग सवार थे, जिसमें से 4 लोगों को बचा लिया, जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक व्यक्ति नहीं मिला है।

परिजनों ने बताया कि रात को साढ़े 8 बजे बलबीर की परिवार के लोगों से बात हुई थी और पौने 10 बजे हादसे की सूचना मिली। सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि रात को एक गाड़ी ड्रेन में पड़ते हुए देखी। वह दौड़ कर गए तो दो लोग गाड़ी के ऊपर चढ़े हुए थे और दो लोग साथ खड़े थे। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।

लोगों ने बताया कि करीब एक घंटे बाद कार सवार लोगों ने बताया कि उनके साथ एक आदमी ओर था। इसके बाद ड्रेन में व्यक्ति की तलाश शुरू की गई। मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बलबीर की तलाश में जुट गई।

मृतक बलबीर का शव जब ड्रेन से निकाला गया तो वह चद्दर में लिपटा हुआ था। साथ ही उसके सिर में भी चोट लगी हुई थी। उसके सिर में चोट हादसे के दौरान लगी या पहले लगी हुई थी, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। वहीं, शव चद्दर में कैसे लिपटा, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

गांव सांघी के एक युवक ने बताया कि रात को वह बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार के साथ उनकी टक्कर होते-होते बची। उसकी बाइक खेतों में गिर गई, लेकिन उसे अधिक चोट नहीं लगी। कार में यही लोग बैठे हुए थे, जिनके कारण वह हादसे का शिकार हो सकता था।

मृतक बलबीर के परिजनों ने हालातों को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने की मांग की थी, जिसके बाद सदर थाना पुलिस मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाएगी। पुलिस मामले में कागजी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल प्राथमिक आधार पर केस दर्ज किया गया है।

सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्रेन नंबर 8 से रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी पहचान बलबीर के रूप में हुई है। 4 जुलाई की रात को एक कार ड्रेन में गिरी थी, जिसमें 5 लोग सवार थे। उनमें से 4 को निकाल लिया था और पांचवां बलबीर था, जिसका शव मिला है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!