गोहाना के चर्चित व्यापारी और बजाज मेडिकल स्टोर के मालिक सुरेश बजाज के बेटे कपिल को एक विदेशी नंबर से धमकी मिली है और फिरौती की मांग की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बजाज परिवार के मेडिकल स्टोर और आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मेडिकल स्टोर के सामने नाका लगाया है और हर आने-जाने वाले संदिग्ध की कड़ी चेकिंग की जा रही है। जवान पूरी तरह अलर्ट हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह पहली बार नहीं है जब गोहाना में किसी प्रतिष्ठित व्यापारी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले मातुराम हलवाई को भी ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ा था। अब कपिल बजाज को मिली धमकी ने शहर में एक बार फिर चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
