सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त अलग-अलग स्थान से महिला व युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। युवक से 348 ग्राम चरस (सुल्फा) व महिला से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि सतीश कुमार ने बताया कि उप.नि. सुरेन्द्र के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम बोहर नहर पुल के पास गश्त मे मौजूद थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुये बोहर नहर पुल के पास से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान बबली पत्नी रमेश के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। महिला के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 204/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
स.उप.नि. जसबीर के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम खरावर पुल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये ईस्माइला बस स्टैण्ड के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान संदीप पुत्र बलराज निवासी इस्माइला के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 348 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना सांपला मे अभियोग संख्या 235/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
