मशहूर रीमिक्स सॉन्ग कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक शेफाली को बेहोशी की हालत में शुक्रवार रात को अंधेरी पश्चिम (मुंबई) के बेलेव्यू हॉस्पिटल लाया गया था। शेफाली को उनके पति एक्टर पराग त्यागी और तीन लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालांकि हॉस्पिटल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि शेफाली जरीवाला को मृत अवस्था में लाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 42 साल की शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!