रोहतक नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनो से निरंतर किला रोड़ के कार्य की निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र के वार्ड नं0 7 सदस्य कपिल नागपाल व वार्ड नं0 6 सदस्य प्रतिनिधि नोरातामल भटनागर एवं मार्किट एसोसिएशन के सदस्यो से भी निरंतर विचार-विमर्श किया जा रहा है कि किला रोड़ मार्किट रोहतक शहर की मुख्य मार्किट है तथा यहां पर प्रतिदिन हजारो व्यक्तियो का आवागमन रहता हैं। इसलिए इस सड़क का सौन्दर्यकरण अहम है ताकि इस बाजार को मॉडल बाजार बनाया जा सके। नगर निगम अधिकारियो को निर्देश दिए जा चुके है कि वे कार्य में तेजी लाये।
आज बिजली विभाग के अधिकारियो व मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियो के साथ एक बैठक आयोजित की गई ताकि कार्य में और अधिक तेजी लाई जा सके। किला रोड़ पर लगे बिजली के पोल साईड में किए जाने है तथा यह कार्य आप दुकानदारो के सहयोग से जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सकता है क्योकि मौके पर काफी दुकानो के छज्जे बाहर है जोकि बिजली के केबल को प्रभावित करेंगें। इसलिए आप सभी दुकानदारो से अपील है कि अपने छज्जे इत्यादि स्वयं हटा ले ताकि कार्य प्रभावित न हो अन्यथा नगर निगम द्वारा उनको हटवाया जायेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!