रोहतक के गांव खेड़ी साध में एक युवक पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने बीयर की बोतल तोड़कर उस पर वार करने की कोशिश की।

पीड़ित जितेंद्र दक्ष ने बताया कि 26 जून को उसके चाचा की तेरहवीं थी, इसलिए वह घर पर था। दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही कुछ लोग उसके घर आए, गाली-गलौच और धमकी देने लगे।

हमला करते वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर लिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची आईएमटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

जितेंद्र दक्ष ने बताया कि गांव के साहिल, प्रवीन, बिजेंद्र, आईएमटी मुर्गा स्टोर मालिक और एक अज्ञात दुकानदार सड़क पर गंदगी डालते है। जिसके कारण पशुओं की भीड़ उनके घर के सामने लगी रहती है।

इसको लेकर नगर निगम में शिकायत की थी, जिसके बाद निगम टीम ने आकर दुकानदारों के खोखे तोड़ दिए और गंदगी डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी से रंजिश रखते हुए आरोपियों ने उसके ऊपर हमला किया है।

जितेंद्र दक्ष ने बताया कि 26 जून को उसके चाचा की तेरहवीं थी तो आरोपियों ने उसे धमकी दी है कि नगर निगम में जो शिकायत की है, उसे वापस ले, नहीं तो तेरी भी तेरहवीं करवा देंगे।

आरोपियों से उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। यह पूरा मामला बाहर लगे एक सीसीटीवी में भी कैद हुआ है, जिसमें आरोपी बीयर की बोतल को तोड़कर हमला करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

थाना आईएमटी के जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि एक युवक ने कुछ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी को कब्जे में लिया है।

पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!