अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए सड़क हादसे में हरियाणा के दो दोस्तों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों युवक अपनी जैगुआर कार से घूमने जा रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी, जो बेकाबू होकर पलट गई। फिर पलटी खाते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

ट्रक से टक्कर लगते ही कार में आग लग गई, जिसमें दोनों युवक जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद दोनों को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

भारतीय समय के अनुसार हादसा सोमवार की रात हुआ। इस घटना के बारे में परिजनों को अब पता चला। इसका एक VIDEO भी सामने आया है, जिसमें ट्रक से टकराने के बाद कार जलती हुई दिख रही है।

दोनों मृतकों में से एक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। युवक करनाल और कैथल के रहने वाले हैं। दोनों अपनी जमीनें बेचकर अमेरिका गए थे।

रोमी गरीब परिवार से था। उसके पिता चिनाई का काम करते है। परिवार में मां और एक छोटा भाई भी है। रोमी अभी अविवाहित था। परिवार के मुताबिक, रोमी ने कनाडा जाने के लिए एक एकड़ जमीन बेची थी। इसके बाद वह टूरिस्ट वीजा पर कनाडा चला गया। वहां कुछ दिन काम किया। थोड़ा सा पैसा इकट्‌ठा होने के बाद उसने कनाडा में ही रहने वाले अपने जानकार लोगों से कुछ और उधार लिया, जिसके बाद वह अमेरिका चला गया। रोमी अमेरिका में ट्रक चलाता था, जिससे होने वाली कमाई से पैसे घर भेजता था।

कोयर गांव निवासी सुमित ने बताया कि उसके चाचा का लड़का विशाल 2022 में डंकी रास्ते अमेरिका गया था। पिता कर्म सिंह पहले खेती का काम करते थे, लेकिन अब काफी समय से बीमार चल रहे है। इस कारण चार किले जमीन को ठेके पर दिया हुआ था। विशाल को अमेरिका भेजने के लिए चाचा ने एक किला जमीन बेची थी। इसके अलावा करीब 14 से 15 लाख रुपए रिश्तेदारों से कर्ज उठाया था।

विशाल जब छोटा था तो उसकी मां का निधन हो गया था। पिता और बड़ी बहन ने ही उसे पाला। उसकी बहन की शादी करनाल में हुई है, जो अब अपने पति के साथ पुर्तगाल में रहती है। विशाल के मामा के पास भी यूके की सिटीजनशिप है। परिवार के मुताबिक, विशाल भी ट्रक ही चलाता था।

सुमित ने बताया कि विशाल और उसका दोस्त रोमी ट्रक छोड़कर अपनी जगुआर कार से फ्रिजनों में घर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार विशाल और रोमी जिंदा जल गए। रोमी के पिता के मुताबिक, परिवार ने यह सोचकर उसे विदेश भेजा था कि यहां खेती-बाड़ी के सहारे केवल गुजर बसर हो सकती है, वहां जाकर बेटा परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा, लेकिन हुआ इसके विपरीत। परिवार को नहीं पता था कि हादसे से उनके अरमानों पर पानी फिर जाएगा

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!