रोहतक पुलिस की ईआरवी 608 मे तैनात स्टाफ व थाना सदर की टीम ने दौराने गश्त नाकाबंदी कर गाडी सवार तीन युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से तीन देसी कट्टा/पिस्तौल व तीन रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।
प्रभारी थाना सदर निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौकी घिलोड कला पीएसआई कृष्ण के नेतृत्व मे पुलिस चौकी टीम व ईआरवी 608 काहनी जसिया चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गाडी न. एचआर-06बीएच-2956 मे सवार युवक अवैध हथियारो सहित गोहाना की तरफ से आ रहे है। सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये रोहतक गोहाना रोङ कान्ही-जसिया चौक पर नाकाबन्दी कर वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। रोहतक की तरफ आ रहे काली गाडी मे सवार तीन युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान मनीष उर्फ मोनु उर्फ प्रधान पुत्र जगदीश निवासी गांव आसन कलां जिला पानीपत, रवि उर्फ कमान्डों पुत्र अजब व रवि पुत्र सुभाष निवासीगण गांव चुलकाना जिला पानीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी के डैशबोर्ड से 3 देसी कट्टा/पिस्तौल व 3 रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 172/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपियो के खिलाफ हत्या का प्रयास व अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!