हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने पिहोवा में स्टेट हाईवे नंबर 6 पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बीच सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ाकर दीवार बनानी शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। अभी लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

किसान का आरोप है कि PWD ने सन 1987 में मेरी जमीन पर सड़क बना दी थी। मैं 3 बार कोर्ट से केस जीत चुका हूं। अभी तक मुझे इसका मुआवजा नहीं मिला है।

एडवोकेट मिथुन अत्रि के बताया कि मामले की शुरुआत 2013 में हुई। जब पिहोवा कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि या तो 6 महीने में किसान को जमीन का मुआवजा दें या सड़क को हटा लें। सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर किसान ने कोर्ट में एक्जीक्यूशन फाइल की। सरकार के आपत्तियां खारिज होने के बाद 2018 में कोर्ट ने किसान बलविंदर सिंह को कब्जा दिलवाया।

इसके बाद सरकार हाईकोर्ट गई, जहां भी उसकी याचिका खारिज हो गई। 2023 में किसान ने सड़क पर रोक लगाई। तब SDM ने कहा कि 2 चार दिन में मुआवजे के रुपए दे देंगे। उनके आश्वासन पर किसान ने वहां ईंटें हटाईं। सरकार मुआवजा देने की बजाय फिर से कोर्ट में चली गई। जहां से भी उसे राहत नहीं मिली। अब किसान ने रोड पर कब्जा लिया है। एडवोकेट का कहना है कि सरकार ने धक्के से इस जमीन पर सड़क बनाई हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!