चार्टर विमान से केदारनाथ पहुंचे यात्रियों को वीआइपी दर्शन कराने को लेकर पुलिस व हेली कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट में हेली कंपनी के एक कर्मचारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर पर भी चोट आई है। उसका केदारनाथ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम में दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। इस गतिरोध के चलते हेली कंपनियों ने अपराह्न तीन बजे बाद धाम के लिए हेली सेवाओं का संचालन रोक दिया। इससे पहले सुबह प्रतिकूल मौसम के चलते इक्का-दुक्का उड़ान ही हो पाईं। उधर, मामले में देर शाम तक सुलह-समझौते के प्रयास चल रहे थे।

जानकारी के अनुसार 27 मई बुधवार को अपराह्न तीन बजे एक चार्टर विमान छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम पहुंचा। हेलीपैड से यात्रियों को लेकर जैसे ही हेली कंपनी का कर्मचारी वीआइपी लाइन में पहुंचा, वहां तैनात पुलिसकर्मी ने उसे रोक दिया। इससे उनमें विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!