रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने रिटौली निवासी अनिल की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 01.06.2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रोहतक बालंद रोड पर अज्ञात युवको ने मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जाँच शुरू की। मृतक युवक की पहचान अनिल पुत्र रामकिशन निवासी रिटौली के रुप मे हुई। मृतक युवक के भाई सुनील की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कॉलोनी मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई।

मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ के टीम ने छापेमारी करते हुए दिनांक 07.06.2025 को आरोपी दीपक पुत्र राजकुमार निवासी गांव माडोदी जाटान, रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपी फरार चल रहे है जिन्हें जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा।

वारदात का कारण:- गॉव रिटोली में दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है जिसमे दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करते है। दो पक्षो के रंजिश को देखते हुए पुलिस द्वारा गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसी रंजिश के मद्देनजर भुमित पुत्र कलदीप निवासी गांव मौखरा, मनीष धोलिया पुत्र सुरेन्द्र गांव मौखरा, दीपक पुत्र राजकुमार निवासी गांव माडौदी जाटान, मोहित पुत्र कैहर सिह गांव माडौदी जाटान व दीपक पुत्र सतबीर गांव मदीना रोहतक ने मिलकर अपने विरोधी पक्ष के अनिल निवासी रिटोली की हत्या करने का प्लान बनाया। दिनांक 01.06.2025 को सुबह-सुबह जब अनिल अपने खेत मे जाने के लिये घर से निकला तो पहले से तैयार बैठे मनीष धोलिया, मोहित व दीपक ने गोलिया मारकर अनिल की हत्या कर दी गई। योजना विदेश में बैठे हिमांशु उर्फ भाऊ द्वारा रची गई है।

गिरफतार आरोपी दीपक पुत्र राजकुमार निवासी गाँव माडोदी जाटान जिला रोहतक उम्र 22 साल पर
निम्नलिखित अभियोग दर्ज है ।

  1. अभियोग संख्या 259 दिनांक 19/03/2021 धारा 379 IPC थाना खरखोदा जिला सोनीपत
  2. अभियोग संख्या 331 दिनांक 19/04/2021 धारा 379 IPC थाना खरखोदा जिला सोनीपत
  3. अभियोग संख्या 335 दिनांक 20/04/2021 धारा 379 IPC थाना खरखोदा जिला सोनीपत
  4. अभियोग संख्या 553 दिनांक 27/08/2023 धारा 379,201,411 IPC थाना शिवाजी कालोनी रोहतक
  5. अभियोग संख्या 29 दिनांक 11.01.2023 धारा 21 NDPS ACT थाना शहर रोहतक
  6. अभियोग संख्या 315 दिनांक 20/08/2024 धारा 305 BNS थाना कलानोर रोहतक
  7. अभियोग संख्या 310/2020 धारा 392,394,397, 34 IPC 25/27 arms Act थाना अलीपुर दिल्ली

 
गिरफ्तार आरोपी-
दीपक पुत्र राजकुमार निवासी गांव माडोदी जाटान, रोहतक।

अभियोग संख्या:-
अभियोग संख्या 234 दिनांक 01.06.2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना शिवाजी कॉलोनी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!