रोहतक पुलिस की टीम ने बहु अकबरपुर निवासी युवको पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना बहु अकबरपुर निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि बहु अकबरपुर निवासी रविंद्र की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रांरभिक जांच मे सामने आया कि रविन्द्र व रविंद्र का भाई अजय खेतीबाडी का काम करता है। दिनांक 03.06.2025 को रविंद्र का पडोसी विनोद खेत मे आया व अजय व रविंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। अजय को छाती मे व रविंद्र को बॉय हाथ मे गोली लगी। विनोद फॉयर कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच स.उप.नि कर्मबीर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.06.2025 को आरोपी देवेन्द्र पुत्र गंगादत निवासी बहु अकबरपुर को गिरफ्तार किया गया है।
