रोहतक जिले के होनहार खिलाड़ी राहुल डागर को प्रो कबड्डी लीग की टीम तेलुगु टाइटंस में जगह मिली है। राहुल के पिता जयभगवान डागर रोहतक के एसडीएम कार्यालय में कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर एसडीएम कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम आशीष कुमार ने राहुल का सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि यह रोहतक के लिए गौरव की बात है। एसडीएम ने राहुल के माता-पिता और कोच दिनेश खर्ब को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता अभिभावकों की तपस्या, खिलाड़ी की मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

बीए प्रथम वर्ष के छात्र राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया। उन्होंने कहा कि वे कड़ी मेहनत कर देश और विश्व में अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। राहुल रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। तेलुगु टाइटंस हैदराबाद, तेलंगाना की एक पेशेवर कबड्डी टीम है, जो प्रो कबड्डी लीग में खेलती है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!