उत्तराखंड में एक मां ने अपनी बेटी के साथ जो किया उससे न सिर्फ ममता तारतार हुई है बल्कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाएगी।हरिद्वार में एक मां पर उसकी बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड से यौन शोषण कराने का आरोप लगाया है। हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराने का आरोप लगा है।

हरिद्वार में एक नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाया कि मां अपने प्रेमी से बेटी का यौन शोषण करा रही थी। आरोपी महिला बीजेपी की पूर्व नेता बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का काफी समय से अपनी पति से विवाद चल रहा था और उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी। कुछ दिन से बेटी के गुमशुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है।

पिता का आरोप है कि बीते जनवरी माह में बेटी को घुमाने के बहाने कार में उसकी पत्नी अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ भेल स्टेडियम ले गयी, जहां शराब पीकर दोनों ने उसकी पत्नी की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आगरा, वृंदावन और हरिद्वार के होटल में भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर बेटी और पिता की हत्या करने की धमकी दी गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!