भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर नामक एक संगठन से धमकी भरा ईमेल आया है। गंभीर को इस मेल में जान से मारने की धमकी दी गई है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ नामक एक संदिग्ध संगठन से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। गंभीर को कथित रूप से 22 अप्रैल को दो बार धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिनमें आई किल यू (I kill you) का संदेश लिखा था।

घटना के तुरंत बाद गौतम गंभीर ने इस गंभीर मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी और राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया। पुलिस के अनुसार गंभीर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

राजेंद्र नगर थाने के एसएचओ ने बताया कि धमकी की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है और गंभीर तथा उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व भाजपा सांसद और विश्व कप विजेता गंभीर पहले भी सार्वजनिक जीवन में मुखर राय रखने के लिए जाने जाते रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता के मुद्दे को सामने ला दिया है। दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द ही कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

पहलगाम हमले पर गौतम गंभीर ने ट्वीट किया था कि मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत हमला करेगा। इस ट्वीट के बाद ही आईएसआईएस कश्मीर संगठन ने यह मेल भेजा है।

गौतम गंभीर ने भारतीय टीम का मुख्य कोच रहते टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनाया। यह टूर्नामेंट हाल में ही संपन्न हुआ है। इस टूर्नामेंट का मेजबना पाकिस्तान था। लेकिन भारत ने अपने सारे मुकाबले दुबई में खेले। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाई थी और विजेता बन कर भारत लौटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!