रेवाड़ी में पत्नी और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर लापता हुआ डॉक्टर वापस लौट आया है। डॉक्टर 2 दिन तक पटना और कानपुर में था, जहां से ट्रेन पकड़कर रेवाड़ी पहुंचा। पुलिस ने रेवाड़ी पहुंचे डॉक्टर नीरज के बयान दर्ज किए और बेवजह सभी लोगों के लिए परेशानी बनने के लिए डांटा भी।

रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम को डॉक्टर नीरज के बयान दर्ज किए। डॉक्टर नीरज ने अपने बयान में बताया कि वह पत्नी से लड़ाई के कारण डिप्रेशन में चल रहा था। उसे कुछ नहीं सूझा तो वह ट्रेन पकड़कर कानपुर चला गया। उसका मन तो कामाख्या देवी जाने का था, लेकिन वह उसके बाद पटना पहुंच गया।

पटना से ट्रेन पकड़कर वह वापस रेवाड़ी आ गया। पुलिस लगातार परिवार के संपर्क में थी। पुलिस ने डॉक्टर के घर पहुंचते ही उसके थाने बुलाया और बयान लिए।

मॉडल टाउन थाना में जब डॉक्टर नीरज बयान देने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे हड़काया। डॉक्टर को कहा कि अगर कोई दिक्कत है तो पुलिस की समझौता सैल है, वहां बात करो। डिप्रेशन है तो काउंसलिंग करवाएं, इस प्रकार दूसरों के लिए तकलीफ का कारण नहीं बनना चाहिए।

पुलिसकर्मियों ने उसे कहा कि अगर डॉक्टर ही इस प्रकार की हरकत करेंगे तो आम लोग फिर किनसे सीखेंगे। डॉक्टर ने भी अपने आचरण पर खेद प्रकट किया ।

फेसबुक पर 35 मिनट का वीडियो अपलोड कर गायब हुए रेवाड़ी के डॉक्टर नीरज को लेकर उनकी पत्नी सुचिता अरोड़ा ने दावा किया था कि वो इस प्रकार की धमकी देता रहता है। डॉ. सुचिता ने दावा किया कि नीरज पहले भी मुझे कई बार सुसाइड की धमकी दे चुका है, वो कुछ नहीं करेगा, कुछ समय बाद खुद ही घर आ जाएगा।

इसी साल जनवरी और फरवरी में भी उसने सुसाइड की धमकी दी थी। उस समय उसने थप्पड़ भी मारा था, जिस पर पुलिस भी आई थी। मगर, नीरज ने माफी मांग ली थी। उसने कहा था कि वह भविष्य में कभी ऐसा दोबारा नहीं करेगा। नीरज की इन्हीं हरकतों से मैं काफी परेशान रहती हूं। डॉ. सुचिता अरोड़ा का दावा सही निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!