रोहतक में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 137 किलो 460 ग्राम डोडा पोस्त के साथ 2 कार स्वर तस्कर गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पंजाब के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बहू अकबर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई भिवानी रोड स्थित शुगर मिल के पास आनंदपुर गांव में की और पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के दो व्यक्ति सफेद रंग की वरना कार में नशीला पदार्थ लेकर सांपला की तरफ से आउटर बाईपास सुनारिया होते हुए पंजाब जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर नाकाबंदी कर दी। सांपला की तरफ से आ रही संदिग्ध सफेद वरना कार को रोककर तलाशी ली।

पकड़े गए आरोपियों में एक की पहचान एकप्रीत सिंह पुत्र रामलाल के रूप में हुई, जो किला पट्टी हंडिया बरनाला पंजाब का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी गुरप्रीत पुत्र गुरजनट सिंह गांव जनेरी बवानी गढ़ संगरूर पंजाब का रहने वाला है। उप पुलिस अधीक्षक कलानौर की मौजूदगी में बरामद डोडा पोस्त का इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन किया गया। बहू अकबर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!