बिंझाैल गांव निवासी बलवान सिंह गन्ना मिल में सुपरवाइजर है। 20 जुलाई की दाेपहर करीब 12 बजे दिन में कैश कलेक्शन करके आया और गांव के पास ठेके के बाहर बाइक खड़ी करके शराब पीने रुक गया। तभी एक अज्ञात युवक आया और उसके पास बैठ गया। बाेला कि काम दिला दाे। तब उसे दया आ गई और बलवान ने उसे 500 रुपए दे दिए। फिर युवक उनके साथ पीने के लिए बैठ गया। दाेनाें ने शराब का अध्धा लिया और अहाते में पीने लगे। नशा कम हुआ तो फिर एक बाेतल लेकर ठेके के पीछे बैठकर पीने लगे। ज्यादा नशा हाेने पर बलवान साे गया। करीब 2:30 बजे जब उसकी आंख खुली ताे जेब से माेबाइल और 25000 रुपए व बाइक गायब थे। युवक काे ढूंढ़ा, लेकिन वाे भी नहीं मिला। बलवान ने उसी पर जेब से रुपए, माेबाइल व बाइक चाेरी करने का शक जताया है तथा पुलिस को अज्ञात के खिलाफ शिकायत करवा दी है
