हरियाणा के अंबाला शनिवार देर रात एक पति-पत्नी ने प्राइवेट अस्पताल में शनिवार देररात जमकर हंगामा किया। जिले के आरकेएम अस्पताल में आई गर्भवती महिला को जब दूसरे अस्पताल में जाने के लिए बोला तो उसके साथ आये दंपति ने हंगामा शुरू कर दिया तथा डॉक्टरों सहित स्टाफ से अभद्र व्यवहार के साथ साथ व्यक्ति व महिला ने स्टाफ से हाथापाई भी की तथा स्टाफ को धमकियां भी दी। वार्ड ब्वॉय जगतार सिंह ने बाहर जाकर समझाने का प्रयास किया तो तैश में आकर व्यक्ति ने अपनी कार का पहिया ही उसके पाँव पर चढ़ा दिया। मामला बिगड़ता देकर व्यक्ति मौके से फरार हो गया। घायल वार्डब्वॉय को उपचार के लिए अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया।
पुलिस ने घायल की शिकायत पर पति योगेश अरोड़ा व उसकी पत्नी हितेंद्र गौड अरोड़ा पर मामला दर्ज कर लिया। धारा 279, 323, 337, 34, 506 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस को दी शिकायत में जगतार सिंह ने बताया कि शनिवार देररात करीब 12 बजे गर्भवती महिला के उपचार के लिए एक दंपति सहित अन्य लोग आए थे। चैकअप करवाने की बात भी कहीं। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर को स्थिति बताई तो उन्होंने दूसरे अस्पताल में जाने को कहा। यह हमारा मरीज नहीं है और रात के समय जरूरी टेस्ट भी नहीं हो सकेंगे। इसलिए जहां उपचार चल रहा है वहीं ले जाएं। पहले तो गर्भवती महिला के साथ एक महिला व उसके पति ने डॉक्टर को फोन ही धमकाया।
