किसानों की मांगे पूरी होने के बाद रविवार को मकड़ौली टोल से किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। 380 दिन से किसानों के धरनों का सहयोग करने वाले किसानों को हुड्डा खाप की ओर से सम्मानित किया गया। किसान नेता राजू मकड़ौली का कहना है कि हुड्डा खाप की ओर से उन किसान मजूदरों को सम्मानित किया जा रहा है। जिन्होंने आंदोलन में दिन – रात अपनी भूमिका निभाई है। अब हुड्डा टोल से वो अपना धरना उठाएंगे। अगर सरकार अपने किए गए वादों से मुकरी तो वो संयुक्त मोर्चा के आदेश पर फिर से धरना देने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

पानीपत रोड पर स्थित मकड़ौली टोल से किसानों का धरना समाप्त होने के बाद अब टोल को चालू करने की तैयारियां शुरू हो गई। टोल पर साफ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। टोल के कर्मचारियों का कहना है कि सप्ताह भर के अंदर टोल को शुरू कर दिया गया । छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारियों को भी वापस ड्यूटी पर आने के लिए मैसेज भेज दिए गए है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!