इसराना / पानीपत (Panipat): थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी जोड़े के अंतरजातीय प्रेम को परिजनों ने स्वीकारने से मना कर दिया तो बुधवार देर रात प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे के बाद लड़के के परिजन उसे ढूंढते हुए नौल्था रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो स्टेशन मास्टर की ओर से उन्हें इसकी जानकारी दी गई। देर रात ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की। परिजनों के बयान पर वीरवार की सुबह जीआरपी थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला वाल्मीकि समुदाय का छात्र (21) और ब्राह्मण समुदाय की छात्रा (17) एक दूसरे से प्रेम करते थे। 12वीं का रिजल्ट आने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और पइसकी जानकारी परिजनों को दी, लेकिन अंतरजातीय होने की वजह से परिजन रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। साथ ही दोनों के परिजन जल्द ही उनकी शादी दूसरी जगह करने के लिए रिश्ता खोजने लगे थे। जिसके चलते दोनों ने साथ मरने का फैसला ले लिया। योजना के तहत बुधवार रात करीब 12 बजे दोनों घर से निकल गए। छात्र बाइक से छात्रा के घर के पास पहुंचा और उसे लेकर नौल्था रेलवे स्टेशन आ गया। इसी दौरान छात्र के परिजनों को उसके लापता होने की भनक लगी तो ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन इससे पहले ही प्रेमी युगल ने नौल्था स्टेशन के पास चंडीगढ़ से रोहतक के लिए जाने वाली गरीबरथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेल ड्राइवर ने नौल्था स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!