रोहतक इकाई सीएम फ्लाइंग टीम ने चरखी दादरी शहर में किरयाणा स्टोरों पर छापा मारा। जहां खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए गए हैं। टीम की छापेमारी से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

बता दे कि फूड सेफ्टी व सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने वीरवार दोपहर बाद चरखी दादरी शहर में छापेमारी की। फूड सेफ्टी अधिकारी डा.पुनीत शर्मा व रोहतक इकाई सीएम फ्लाइंग से एसआई सुमन की अगुआई में टीम ने शहर के मैन बाजार एरिया में किरयाणा स्टोर से कुट्‌टू का आटा व दूसरी खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए गए हैं।

टीम सदस्यों ने बताया की सैंपल लैब भेजे जाएंगे और वहां से जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सीएम फ्लाइंग की छापेमारी की सूचना मिलने पर दुकानदारों में हड़कंप देखने को मिला। कई दुकानदार तो शटर नीचे कर इधर-उधर हो गए और टीम जाने के बाद ही दुकानें खोली।

बता दे कि वर्तमान में नवरात्र चल रहे हैं। इस दौरान व्रत रखने वाले लोग कुट्‌टू आटा का प्रयोग करते हैं। दादरी सहित प्रदेश के दूसरे स्थानों पर बार-बार देखने को मिला है कि कुट्‌टू आटा में मिलावट होने पर इसको खाने वाले लोग बीमार पड़ जाते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए रेड कर कुट्‌टू आटा के सैंपल लिए गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!