हरियाणा में फरीदाबाद के लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंध में एक मेल भेजा गया। जिसमें धमकी के साथ ‘अल्लाह हू अकबर’ लिखा था। धमकी भरी मेल मिलते ही तुरंत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पूरा लघु सचिवालय खाली करा लिया गया। वहीं उसे सील कर दिया गया।

जिसके बाद डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जिसके बाद लघु सचिवालय का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। फिलहाल अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। साइबर सेल ने भी जांच शुरू कर दी है कि यह धमकी भरी मेल कहां से भेजी गई।

फरीदाबाद के DC विक्रम सिंह यादव ने कहा कि लघु सचिवालय के सभी कमरों की जांच कराई जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। धमकी देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा लघु सचिवालय की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। डीसी ने लोगों से भी अपील की कि संदिग्ध गतिविधि या सामान होने पर पुलिस को सूचित करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!