IFS अफसर निधि तिवारी को पीएम मोदी का नया निजी सचिव बनाया गया है. वह पीएमओ में ही उप सचिव की पोस्ट पर कार्यरत हैं. वह प्रधानमंत्री के प्रशासनिक कार्यों के संभालने के साथ, पीएम के विदेशी दौरों की तैयारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगीं. निधि 2013 बैच की IFS अधिकारी हैं और विदेश मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी (PS) के लिए निधि तिवारी को चुना गया है. बता दें हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने कई अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किए हैं, उन्हीं में निधि तिवारी का नाम भी है. आदेश के अनुसार, निधि तिवारी को पीएम मोदी का निजी सचिव बनाया गया है. निधि इससे पहले पीएमओ में उप सचिव के रूप में काम कर रहीं थी.

निधि तिवारी को पीएम मोदी का प्राइवेट सेक्रेटरी बनाए जाने के पीछे की वजह उनके पूर्व के काम हैं. जिन भी कामों को निधि ने किया है उनकी खूब सराहना की गई है. यही कारण है कि उन्हें ये नई जिम्मेदारी दी गई है

निधि तिवारी 2014 बैच इंडियन फॉरेन सर्विस की अधिकारी हैं, वह मूलत: वाराणसी के महमूरगंज की रहने वाली हैं जो कि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है. UPSC क्रेक करने के पहले उन्होंने बतौर सिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) भी काम किया है. उन्होंने अपने अब तक के करियर में विदेश मंत्रालय के कई अहम विभागों में काम किया है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!